उत्तराखंड: बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा जा रहा था। दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरने के बाद जोशीमठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क एटीसी से टूट गया और उसका ट्रैकिंग सिग्नल भी ग़ायब हो गया।हादसे में पायलट समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सभी के शव दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं। भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन, पुलिस और SDRF की संयुक्त टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। दुर्गम इलाके से शवों को सड़क तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।एहतियात के तौर पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े की उड़ान पर रोक लगा दी है।,
Share this content:



Post Comment