Akhilesh Yadav in Ramleela Maidan

अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में धांधली से लोकतंत्र को कर रही कमजोर

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में बोले सपा प्रमुख- वोट चोरी के खिलाफ पूरा गठबंधन एकजुट; यूपी में 1.27 करोड़ वोट कटने के मुख्यमंत्री के बयान पर भी उठाए सवाल

Akhilesh-Yadav-in-Ramleela-Maidan-1024x400 अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में धांधली से लोकतंत्र को कर रही कमजोर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है। भाजपा वोट चोरी और वोटरलिस्ट में धांधली करके लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा चुनाव नहीं जीत सकती तो चुनाव आयोग से मिलकर धांधली कर रही है। लगातार साजिश और षडयंत्र कर रही है।

रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ‘वोट-बचाओं, देश-बचाओ‘ विशाल महारैली को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। इंडिया गठबंधन को पूरे देश से जिस तरह भारी समर्थन मिल रहा है उससे भाजपा का पूरे देश से हटना तय है। श्री यादव ने कहा कि वोट चोरी और मतदाता सूची में धांधली की मुख्य कड़ी मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उसमें देश की एक कम्पनी साथ दे रही है। इन साजिशों का अंत होगा। उन्होंने कहा कि जो विश्व गुरू बनने की बात करते थे। वे वोट चोरी कर रहे हैं। जो लोग इसे दिखाते हैं और आवाज उठाते हैं भाजपा सरकार उनके खिलाफ साजिश और षडयंत्र करती है। देश के युवा और नौजवान जब भाजपा की साजिशों के खिलाफ दिल्ली में आये तो उन पर इस सरकार ने अत्याचार किया और लाठियों से मरवाया। देश का नौजवान उस पर पड़ी लाठियों को कभी नहीं भूल सकता। भाजपा का जाना तय है। अब भाजपा के लोग नहीं बचने वाले हैं।

Akhilesh-Yadav-in-Ramleela-Maidan2-1024x518 अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में धांधली से लोकतंत्र को कर रही कमजोर

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का पाप कर रही है। भाजपाईयों को याद रहे, जो पापी होता है, उसका नाश होता है। भाजपा की सरकार में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में चंदा चोरी हुआ। चढ़ावा चोरी हुआ। राम धन की लूट हुई। इन चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी करने वालों का नाश ही नहीं सर्वनाश होने जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि वोट चोरी और वोटरलिस्ट में हेराफेरी की बात तो अब भाजपा के लोग खुद ही स्वीकार कर रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं के 1 करोड़ 27 लाख वोट कट गए। जबसे उन्हें पता चला है कि इतनी बड़ी संख्या में वोट कट गये हैं वे दिल्ली वालों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री जानते हैं कि वे हारने जा रहे हैं। एक करोड़ 27 लाख वोट कटने का मतलब है कि 403 विधानसभाओं में हर विधानसभा क्षेत्र में 31 हजार वोट कम हो गये हैं। उत्तर प्रदेश में हुए विधान परिषद चुनाव में वाराणसी में डबल इंजन सरकार की डबल हार हुई है। जो भाजपा को अंगद का पांव बता रहे हैं उन्हें भी पता है कि यूपी में भाजपा की जमीन ही नहीं बची है। इस बार काशी में भाजपा की डबल हार हुई है। वह प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र है। वाराणसी की जनता ने भाजपा को डबल जीरो दिया है। वाराणसी में भाजपा एक बार हार से संतुष्ट नहीं हुई तो रिकाउंटिंग कराकर फिर हारी। भाजपा वाराणसी में भी चंडीगढ़ की चाल चलना चाहती थी। लेकिन कामयाब नहीं हुई। आखिरकार उसे डबल जीरो मिला।

Akhilesh-Yadav-in-ramleela-maidan3-1024x576 अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में धांधली से लोकतंत्र को कर रही कमजोर

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव को लूटा है। बंगाल विधानसभा की तस्वीरें कोई नहीं भूल सकता है। चुनाव से पहले एसआईआर कराकर लाखों मतदाताओं का वोट कटवाया और फिर लाखों की संख्या में फोर्स लगाकर वोटरों को डराया-धमकाया और चुनाव की लूट की। उन्होंने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के लोग हार नहीं मानेंगे। भाजपा की हर साजिश और षडयंत्र के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और उसे परास्त करेंगे। समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की वोट चोरी पकड़ी थी। उस समय वोट चोरी और धांधली के कारण समाजवादी पार्टी सरकार नहीं बना पायी थी। वोटरलिस्ट से समाजवादी पार्टी समर्थकों के बड़ी संख्या में वोट हटा दिये गये थे। जब समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की, तो आयोग ने हमें नोटिस भेज दिया था समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पीडीए प्रहरियों ने बूथ-बूथ पर जाकर हजारों की संख्या में उन मतदाताओं को चिह्नित किया जिन्होंने 2019 के लोक सभा में चुनाव में मतदान किया था। लेकिन 2022 के चुनाव में जानबूझ कर उनका वोट काट दिया गया था। वे वोट नहीं डाल पाये थे। समाजवादी पार्टी न हजारों की संख्या में ऐसे मतदाताओं का एफीडेविट देकर चुनाव आयोग में शिकायत की। लेकिन आयोग ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अभी तक पता नहीं कौन सी गोली खाकर सोया हुआ था। इधर देखा जा रहा है कि जबसे जनता भाजपा और चुनाव आयोग की वोट चोरी के खिलाफ खड़ी हो गयी है तब से कुछ कार्रवाई हो रही है।

Akhilesh-Yadav-in-Ramleela-Maidan.1jpg-1-1024x486 अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में धांधली से लोकतंत्र को कर रही कमजोर

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के लूट के पहले भाजपा ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के रामपुर में उपचुनाव को लूटा था। फोर्स लगाकर उपचुनाव में वोट नहीं डालने दिया था। मतदाताओं को घरों में जाकर वोट डालने से रोकने के लिए धमकाया गया था। महिलाओं पर रिवाल्वर तानकर वोट डालने से रोका गया। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि जो भाजपा का सदस्य हो उसी का वोट बने, और जो भाजपा सदस्य है वहीं भारत का नागरिक कहलाये। भाजपा देश की जनता के साथ बहुत बड़ी साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हम भारत के नागरिक तभी हैं जब हमारा वोट है। वोट से ही लोकतंत्र और संविधान बचेगा।

श्री यादव ने कहा कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के पक्ष में उमड़े जनसैलाब और जन समर्थन ने इसे लोकतंत्र की हल्दी घाटी बना दिया है। इस मैदान से कई बार नया इतिहास लिखा गया है। इस जनसैलाब से भी नया बदलाव आयेगा। इंकलाब के नारे गवाह है कि कभी भी परिवर्तन आ सकता है। उत्तर प्रदेश ने परिवर्तन की शुरूआत कर दी है। भाजपा यूपी की सत्ता से हमेशा के लिए बाहर जाएगी। 2027 में भाजपा की ऐसी विदाई होगी। फिर कभी नहीं आएगी।

Share this content:

Previous post

अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज़, बोले- प्रधानमंत्री बनना है तो पूरी ज़िंदगी मॉक पार्लियामेंट में ही बने रहिए

Next post

खड़गे का मोदी सरकार पर हमला: ‘मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’, वोट के अधिकार की लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान

You May Have Missed