SIR पर INDIA गठबंधन के साथ आए AIMIM नेता राणा रंजीत सिंह, पार्टी के रुख़ से नाराज़गी के बीच उठाई विपक्षी एकता की आवाज़

नई दिल्ली | द पिलर इंडिया
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ विपक्षी दलों के आंदोलन में AIMIM के उत्तर प्रदेश के नेता राणा रंजीत सिंह अपनी पार्टी का झंडा लेकर रामलीला मैदान पहुँचे। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की।
राणा रंजीत सिंह SIR के मुद्दे पर INDIA गठबंधन के साथ विपक्षी एकता की पैरवी कर रहे हैं। उनकी इस पहल में AIMIM के रुख़ को लेकर नाराज़गी और असहमति के संकेत भी दिखाई दिए।
उन्होंने राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के नेताओं से अपील की कि सभी विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए संवाद और पहल की जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देश के भविष्य से बड़ा कोई मतभेद नहीं होना चाहिए।
ख़ास बात यह रही कि पार्टी का झंडा लेकर पहुँचे राणा रंजीत सिंह ने ‘पहले देश, पहले संविधान’ का संदेश दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में विपक्षी दल एकजुट होकर वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए साथ आएंगे।
Share this content:



Post Comment