Amit Shah in Assam

550 घरों पर चला बुलडोज़र | Assam के धुबरी में 4,000 लोग बेघर

Amit-Shahin-Assam 550 घरों पर चला बुलडोज़र | Assam के धुबरी में 4,000 लोग बेघर

Eviction Drive | Assam | Bulldozerअसम के धुबरी ज़िले के आलमगंज में 1 नवंबर को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर बेदख़ली अभियान चलाया। इस कार्रवाई में क़रीब 550 परिवार प्रभावित हुए और लगभग 4,000 लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े।कई परिवारों के सामने अब रहने, खाने और बच्चों की पढ़ाई जैसी बुनियादी ज़रूरतों का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे दशकों से इस इलाके में रह रहे थे और उनके पास पुराने दस्तावेज़ भी हैं। ऐसे में उनके घरों और जमीन पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।वहीं, प्रशासन का दावा है कि करीब 650 बीघा सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। प्रशासन की कार्रवाई सरकारी जमीन को ख़ाली कराने के उद्देश्य से की गई।इस अभियान के दौरान मस्जिदों, मज़ारों और क़ब्रिस्तान को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास की क्या व्यवस्था होगी और प्रभावित धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी?यह मामला सिर्फ ज़मीन से जुड़ी कार्रवाई का नहीं, बल्कि उन हजारों लोगों के भविष्य, उनके आशियाने और पुनर्वास से भी जुड़ा है।

Share this content:

Previous post

SIR पर INDIA गठबंधन के साथ आए AIMIM नेता राणा रंजीत सिंह, पार्टी के रुख़ से नाराज़गी के बीच उठाई विपक्षी एकता की आवाज़

Next post

हमारी बौद्धिक विरासत का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि युवा पीढ़ी कौन-से प्रश्न पूछने का साहस रखती है”

You May Have Missed