क़दीमी मस्जिद को हटाने के प्रस्ताव का जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने किया विरोध

नई दिल्ली, 4 नवंबर 2026: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने कृषि भवन परिसर स्थित एक सदी पुरानी ‘क़दीमी मस्जिद’ को हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। संगठन के उपाध्यक्ष मलिक मोहतसिम ख़ान ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का इस्तेमाल किसी ऐतिहासिक इबादतगाह को मिटाने के लिए नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि मस्जिद कृषि भवन परिसर बनने से पहले से मौजूद है और 1970 की वक़्फ अधिसूचना तथा 1940 के समझौते में भी इसके नमाज़ के लिए इस्तेमाल को मान्यता दी गई थी। उन्होंने सरकार से मस्जिद को सुरक्षित रखने और पुनर्विकास परियोजना में इसे शामिल करने की मांग की।
Share this content:



Post Comment