Ashok Gehlot

अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- देश पहली बार देख रहा है ‘सत्ताधारी विपक्ष’!

Ashok-Gehlot-768x1024 अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- देश पहली बार देख रहा है 'सत्ताधारी विपक्ष'!

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है, जहां सत्ता में बैठी पार्टी ही विपक्ष के ख़िलाफ धरना, प्रदर्शन और मार्च निकाल रही है।

गहलोत ने सवाल उठाया कि क्या केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के पास जनता के लिए कोई काम नहीं बचा है, जो केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्य सरकारों के मंत्री मार्च निकालने में लगे हैं?

उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से परेशान है। जनता अपनी समस्याओं को लेकर सरकार के ख़िलाफ आवाज़ उठा रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।

अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि वोट चोरी और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस तरह के मार्च निकाल रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के आंदोलन और महारैली शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीक़े से हो रहे हैं। राहुल गांधी लगातार लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन और प्यार-मोहब्बत का संदेश दे रहे हैं, इसके बावजूद भाजपा माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रही है।

Share this content:

You May Have Missed