Nabeela Syed

हिजाब में सजी भारतीय विरासत,अमेरिका की सियासत में गूंजा नाम! नबीला सैयद ने रचा इतिहास

American-Senate-818x1024 हिजाब में सजी भारतीय विरासत,अमेरिका की सियासत में गूंजा नाम! नबीला सैयद ने रचा इतिहास

अमेरिका के इलिनॉय से एक ऐसी ख़बर आई है, जो भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय और युवा महिलाओं के लिए भी ख़ुशी और प्रेरणा का सबब है।

भारतीय मूल की 27 वर्षीय मुस्लिम महिला नबीला सैयद ने अमेरिकी राज्य इलिनॉय की सीनेट का चुनाव जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार नबीला ने रिपब्लिकन प्रत्याशी डार्बी हिल्स को शिकस्त देकर 26वें सीनेट डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व हासिल किया है।

नबीला का जन्म और परवरिश अमेरिका में हुई, लेकिन उनकी जड़ें भारत के हैदराबाद से जुड़ी हैं। उनके माता-पिता 1980 के दशक में हैदराबाद से अमेरिका जाकर बसे थे। हिजाब पहनने वाली नबीला अपनी मुस्लिम पहचान और भारतीय विरासत के साथ अमेरिकी राजनीति में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

ग़ौरतलब है कि 2022 में महज 23 साल की उम्र में वह इलिनॉय विधानसभा के लिए चुनी गई थीं और उस समय राज्य की सबसे कम उम्र की महिला विधायकों में शामिल हुई थीं। अब सीनेट चुनाव में जीत ने उनके राजनीतिक सफर को एक नई ऊंचाई दी है।

नबीला सैयद की यह कामयाबी सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि इस बात की ख़ूबसूरत मिसाल है कि प्रतिभा, मेहनत और लोकतांत्रिक भागीदारी के सामने पहचान की विविधता कोई बाधा नहीं है।

भारत की जड़ों से जुड़ी, मुस्लिम पहचान पर क़ायम और हिजाब के साथ अमेरिका की सियासत में कामयाबी का परचम लहराती नबीला सैयद को यह जीत मुबारक!

Share this content:

You May Have Missed