फिलिस्तीनी-अमेरिकी मुस्लिम महिला न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट पहुंचने वाली पहली Muslim महिला बनीं

फिलिस्तीनी मूल की मुस्लिम महिला अबर कवास ने न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह न्यूयॉर्क राज्य की विधायिका में पहुंचने वाली पहली फिलिस्तीनी-अमेरिकी और पहली मुस्लिम महिला बनी हैं।
क़रीब 15 साल तक कम्युनिटी ऑर्गनाइज़र के तौर पर काम करने वाली अबर कवास ने अपने चुनावी अभियान में इमिग्रेंट्स के अधिकार, किफायती आवास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और फिलिस्तीन जैसे मुद्दों को उठाया। उनकी जीत अमेरिकी राजनीति में प्रतिनिधित्व की एक अहम मिसाल है।
Share this content:



Post Comment