अमेरिका में ‘अब्दुल’ की जीत पर ओवैसी का यूपी के मुसलमानों को संदेश, बोले- “अब दरी नहीं बिछाएँगे”

अमेरिका के मिशिगन में अब्दुल एल-सैयद की जीत के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुस्लिम राजनीतिक नेतृत्व को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा,
“एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मज़बूत करनी होगी। RSS ने ‘अब्दुल’ को एक तंज़ में बदलने की बहुत कोशिश की है। वक़्त आ गया है कि हम दिखाएँ कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की ग़ुलामी नहीं करता। अब दरी नहीं बिछाएँगे।”
ओवैसी के इस बयान को मुस्लिम समुदाय की स्वतंत्र राजनीतिक पहचान और नेतृत्व की पैरवी के तौर पर देखा जा रहा है।
Share this content:



Post Comment