लगातार नज़रबंदी में मीरवाइज़ उमर फारूक़, जामा मस्जिद में जुमे का ख़ुतबा नहीं दे सके

धार्मिक मजलिस में भी शामिल नहीं हो पाएंगे

1000386563-1024x576 लगातार नज़रबंदी में मीरवाइज़ उमर फारूक़, जामा मस्जिद में जुमे का ख़ुतबा नहीं दे सके

श्रीनगर: कश्मीर के प्रमुख धार्मिक नेता और कश्मीर के मीरवाइज़ मौलवी उमर फ़ारूक़ की नज़रबंदी का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें उनके आवास पर नज़रबंद रखा गया है और घर के बाहर पुलिस की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग भी की गई है। इसके चलते वह आज श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे का ख़ुतबा नहीं दे सके।

मीरवाइज़ उमर फारूक़ ने सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग पोस्ट के ज़रिए अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि आज उन्हें ज़ूनिमार स्थित मस्जिद महबूब-उल-आलम (रह.) में प्रस्तावित धार्मिक मजलिस-ए-वाज़ से पहले भी नज़रबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मजलिस में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे लोग निराश होंगे।मीरवाइज़ ने अपनी नज़रबंदी को जम्मू-कश्मीर में आवाजाही और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर मनमानी पाबंदी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जामा मस्जिद में पिछले शुक्रवार को इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप की हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट का ज़िक्र करने के बाद से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।उनके मुताबिक़, जम्मू-कश्मीर और पूरे क्षेत्र में स्थायी शांति तथा अपने लोगों के भविष्य की चिंता में उन्होंने रिपोर्ट में उठाए गए तथ्यों और सुझावों का ज़िक्र किया था, लेकिन मौजूदा सरकार को असहज करने वाली बातें स्वीकार नहीं हैं।मीरवाइज़ ने सवाल उठाया कि अगर कश्मीर में हालात सामान्य होने का आधिकारिक दावा किया जा रहा है, तो फिर लोगों की आवाजाही और धार्मिक गतिविधियों पर इस तरह की पाबंदियां क्यों लगाई जा रही हैं?इस बीच, उनके आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

लगातार जारी इस पाबंदी ने एक बार फिर कश्मीर में धार्मिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आज़ादी और मौजूदा हालात को लेकर बहस तेज़ कर दी है।

Share this content:

You May Have Missed