सहारनपुर दौरे पर ओवैसी, चंद्रशेखर आज़ाद की माता जी से भी की मुलाक़ात!

AIMIM प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी आज सहारनपुर दौरे पर हैं। दौरे के दौरान वह कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को गिराए जाने के मामले पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इस मुद्दे समेत मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्गों से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात की।इसके बाद ओवैसी आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद की माता जी से मुलाक़ात की, उनके साथ बैठकर खाना खाया और उनका हालचाल जाना। ओवैसी ने इस मुलाक़ात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।
Share this content:



Post Comment