MEA ने USCIRF के आरोपों पर दिया जवाब, कहा; ‘पक्षपाती और राजनीतिक एजेंडे वाला संगठन

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) द्वारा SIR प्रक्रिया को लेकर भारत सरकार पर मुस्लिम नागरिकों को वोटर लिस्ट से हटाने और उन्हें विदेशी बताकर निर्वासित करने के आरोप लगाए जाने के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने USCIRF को “पक्षपाती संगठन और स्पष्ट राजनीतिक एजेंडे वाला संस्थान” बताते हुए कहा कि ऐसे पूर्वाग्रह से ग्रस्त संगठन को गंभीरता से लेने की ज़रूरत नहीं है।USCIRF ने आरोप लगाया था कि भारत में मुस्लिम नागरिकों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है, उन्हें ‘विदेशी’ बताया जा रहा है और कथित तौर पर निर्वासित किया जा रहा है। आयोग ने अमेरिका से भारत को धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के मामले में Country of Particular Concern (CPC) घोषित करने की भी मांग की थी।MEA ने USCIRF पर अमेरिका में धार्मिक स्थलों पर हमलों, भारतीय समुदाय के ख़िलाफ नस्लीय भेदभाव और हेट क्राइम पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए उसकी टिप्पणियों को ख़ारिज किया।#India,#MEA,#USCIRF,#SIR, #ReligiousFreedom,#MEAIndia,#USCIRF,
Share this content:


Post Comment