AMU छात्रसंघ की पहली महिला उपाध्यक्ष बनीं नशरा नईम, रूही ज़ुबैरी को लेकर हुआ था ऐतिहासिक रिकॉर्ड में भ्रम!

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) छात्रसंघ चुनाव के नतीजे 6 नवंबर को घोषित हुए। लॉ की छात्रा नशरा नईम ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें AMU छात्रसंघ की पहली महिला उपाध्यक्ष बताया गया था। हालांकि, इसके बाद एडवोकेट रूही ज़ुबैरी के नाम को लेकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर चर्चा शुरू हो गई।
इस मामले में AMU के पुराने छात्रसंघ चुनावों से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई है। वर्ष 1980 में AMU के मुख्य छात्रसंघ के चुनाव में इरफानुल्लाह ख़ान अध्यक्ष, मोहम्मद फुरकान उपाध्यक्ष और AA Fatmi महासचिव चुने गए थे। उस चुनाव में रूही ज़ुबैरी मुख्य छात्रसंघ की उपाध्यक्ष निर्वाचित नहीं हुई थीं। बताया जा रहा है कि उनका उपाध्यक्ष पद विमेंस कॉलेज छात्रसंघ से संबंधित था।
इस तरह मुख्य AMU छात्रसंघ और विमेंस कॉलेज छात्रसंघ के पदों को एक समझने की वजह से भ्रम पैदा हुआ।
नशरा नईम की जीत इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि वह AMU के मुख्य छात्रसंघ की उपाध्यक्ष चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। आठ साल के अंतराल के बाद हुए चुनाव में उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का महत्वपूर्ण संकेत है।
Share this content:



Post Comment