मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा,भावुक पोस्ट के ज़रिए किया संन्यास का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। शमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए भावुक पोस्ट लिखी और अपने टेस्ट क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया।
मोहम्मद शमी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, “सफेद जर्सी से विदाई ले रहे हैं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने कहा कि जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब देश के लिए कुछ कर दिखाने का सपना था। इस सफर में हर विकेट, संघर्ष, चोट और वापसी ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया।”
शमी ने टेस्ट क्रिकेट को अपनी ज़िंदगी का बेहद ख़ास हिस्सा बताते हुए कहा कि भारी दिल और अनगिनत ख़ूबसूरत यादों के साथ वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहे हैं।
उन्होंने अपने सभी साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार और करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का भी आभार जताया।
शमी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैदान पर उनकी आख़िरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा उनके दिल में ज़िंदा रहेगा।
ग़ौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के लिए कई यादगार टेस्ट मुक़ाबले खेले और अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ख़ास पहचान बनाई।
Share this content:



Post Comment