Israil-Neten yahoo

इज़राइल में सरकार गठन पर सियासी घमासान,नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो संदेश

Netin-Yahoo-Israil-818x1024 इज़राइल में सरकार गठन पर सियासी घमासान,नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो संदेश

इज़राइल में हालिया आम चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। किसी भी गठबंधन को संसद में बहुमत नहीं मिलने के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के नाम वीडियो संदेश जारी कर राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की है।

नेतन्याहू ने विपक्षी दलों पर हमास समर्थकों और कट्टरपंथी इस्लामी ताक़तों के समर्थन से सरकार बनाने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार हमास और ईरान के ख़तरों का मुक़ाबला नहीं कर पाएगी और इज़राइल की सुरक्षा को कमज़ोर करेगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इज़राइल को राष्ट्रीय आत्महत्या नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता की ज़रूरत है। नेतन्याहू ने सभी राष्ट्रीय और ज़ायोनी पार्टियों से एकजुट होकर सरकार बनाने की अपील की।

दरअसल, 120 सदस्यीय इज़राइली संसद में नेतन्याहू के गठबंधन को 53, जबकि उनके विरोधी गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। अरब नेतृत्व वाली पार्टियों ने 19 सीटें हासिल की हैं। अब सबकी निगाहें राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के सरकार गठन संबंधी फैसले पर टिकी हैं।

Share this content:

You May Have Missed