सऊदी अरब में हज मामलों को लेकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक, केंद्रीय मंत्री ने डिनर रिसेप्शन में लिया हिस्सा

सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने हज और उमराह मामलों के मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौज़ान अल-रबिया की ओर से आयोजित आधिकारिक डिनर रिसेप्शन में शिरकत की।
इस दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुलाक़ात हुई। बातचीत में हज यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और हज के अनुभव को अधिक सुगम बनाने के साझा प्रयासों पर ज़ोर दिया गया।
यह कार्यक्रम सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित छठे हज कॉन्फ्रेंस एंड एग्जिबिशन 2027 से जुड़ा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इस दौरे पर हज-2027 के लिए भारत-सऊदी द्विपक्षीय समझौते और तैयारियों की समीक्षा के सिलसिले में पहुंचे हैं।

मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इस स्वागत और मेहमाननवाज़ी के लिए सऊदी मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच सहयोग का उद्देश्य हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।
यह दौरा हज-2027 की तैयारियों और दोनों देशों के बीच सहयोग को मज़बूत करने के लिहाज़ से अहम है।
Share this content:



Post Comment