अफ़ग़ानिस्तान में सरकारी कर्मचारियों के लिए नमाज़ अनिवार्य,नियम तोड़ने पर वेतन कटौती तक का प्रावधान

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए धार्मिक नियमों के पालन को लेकर सख़्ती बढ़ा दी है। अफ़ग़ानिस्तान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, सरकारी कर्मचारियों के लिए पांचों वक़्त मस्जिद में जमात के साथ नमाज़ अदा करना ज़रूरी किया गया है।
सितंबर 2026 में नंगरहार यूनिवर्सिटी को भेजे गए एक नए निर्देश में नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के ख़िलाफ वेतन कटौती, पदावनति, निलंबन और बर्ख़ास्तगी जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाइयों का प्रावधान बताया गया है।
यह निर्देश तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा के आदेशों के अनुपालन से जुड़ा है। इस घटनाक्रम ने अफ़ग़ानिस्तान में सरकारी कर्मचारियों पर लागू धार्मिक नियमों और प्रशासनिक प्रतिबंधों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Share this content:



Post Comment