बहरोड़ विधायक डॉ.जसवंत यादव का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद ली अंतिम सांस

राजस्थान के अलवर ज़िले की बहरोड़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव का रविवार सुबह करीब 8:15 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे और जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके बेटे डॉ. मोहित यादव ने निधन की जानकारी दी।
5 अगस्त 1953 को जन्मे डॉ. जसवंत यादव राजस्थान की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा थे। वह चार बार विधायक और एक बार अलवर से सांसद रहे। वर्ष 2016 से 2018 तक राजस्थान की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बहरोड़ सीट से बलजीत यादव को 17,223 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।
उनके निधन से भाजपा और बहरोड़-अलवर क्षेत्र में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
Share this content:



Post Comment