Safeena Husain got Ramon Magsaysay Award Award

20 लाख बेटियों को शिक्षा से जोड़ने वाली सफीना हुसैन को रैमन मैगसेसे पुरस्कार

Safina-Hussain-got-Magsese-Award-820x1024 20 लाख बेटियों को शिक्षा से जोड़ने वाली सफीना हुसैन को रैमन मैगसेसे पुरस्कार

दिल्ली की सफीना हुसैन ने ग्रामीण और पिछड़े इलाक़ों की लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ी मिसाल पेश की है। उनके नेतृत्व में 2007 में शुरू हुई संस्था Educate Girls ने अब तक 20 लाख से अधिक लड़कियों को स्कूलों तक पहुंचाने में मदद की है।

लड़कियों की शिक्षा के लिए ज़मीनी स्तर पर किए गए इसी उल्लेखनीय कार्य के लिए संस्था को 2025 का प्रतिष्ठित रैमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान पाने वाली Educate Girls पहली भारतीय ग़ैर-सरकारी संस्था है।

राजस्थान से शुरू हुआ यह अभियान आज 30 हज़ार से अधिक गांवों तक पहुंच चुका है। इसमें 55 हज़ार से अधिक स्वयंसेवक जुड़े हैं, जो स्कूल से बाहर लड़कियों की पहचान कर उन्हें दोबारा शिक्षा से जोड़ने का काम करते हैं।

सफीना हुसैन की यह पहल बताती है कि एक लड़की की शिक्षा सिर्फ उसकी नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की तक़दीर बदल सकती है।

Share this content:

You May Have Missed