हज-2027 की तैयारियों को लेकर भारत और सऊदी अरब के बीच सहयोग मज़बूत करने पर ज़ोर

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित 6वें हज सम्मेलन एवं प्रदर्शनी-2027 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।किरण रिजिजू ने सऊदी अरब के हज एवं उमराह मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौज़ान अल-रबिया की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों की आधिकारिक बैठक में भी हिस्सा लिया।उन्होंने भारत और सऊदी अरब के बीच साझेदारी को मज़बूत करने तथा हज-2027 के कामयाब आयोजन और ज़ायरीन की बेहतर सुविधाओं एवं सिक्योरिटी पर ज़ोर दिया।इस दौरान उनके साथ जेद्दा में भारत के कांसुल जनरल फहद सूरी और संयुक्त सचिव (हज) मोहम्मद अफज़ल भी मौजूद रहे।
Share this content:



Post Comment