मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ तेज

प्रबल दावेदारों में जाफर खान बाग का नाम चर्चा में

1000388646-491x1024 मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ तेज

संगठन सृजन अभियान के तहत जल्द हो सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी करेंगे चयन।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग में संगठन सृजन अभियान के तहत नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की भूमिका अहम मानी जा रही है। उन्हीं के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

इसी बीच धार जिले के बाग से आने वाले जाफर खान बाग का नाम भी प्रबल दावेदारों में सामने आ रहा है। जाफर खान बाग ने भी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

वे इससे पहले मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे धार जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वर्तमान में जाफर खान बाग वार्ड नंबर 04 के प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ वे पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो जाफर खान बाग ने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है।

राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जमीनी स्तर पर सक्रियता के चलते प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में उनका नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के फैसले पर टिकी हैं कि वे मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग की कमान किसे सौंपते हैं।

Share this content:

You May Have Missed