दीपावली के बाद दिल्ली की हवा और प्रदूषित, AQI 350 से ऊपर पहुंचा

दिल्ली में 15 केंद्रों पर स्थिति गंभीर!दीपावली के अगले दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार, 9 नवंबर की सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 रहा, जोकि बहुत ख़राब श्रेणी में आता है। वहीं, दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 15 केंद्रों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी है।पटाखों से निकले धुएं ने पहले से प्रदूषित हवा की स्थिति को और बिगाड़ दिया है। हालांकि, दिल्ली में प्रदूषण की वजह केवल पटाखे नहीं हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों की धूल, पराली का धुआं और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां भी प्रदूषण बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।हर साल सर्दियों में दिल्ली और आसपास के इलाकों को इसी तरह के प्रदूषण संकट का सामना करना पड़ता है। प्रतिबंध, पाबंदियां और अस्थायी उपाय भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं बन पा रहे हैं।#DelhiPollution,#DelhiAQI,#AirPollution,#DelhiNCR,#CleanAirVideo Courtesy: Seedha_sanvad
Share this content:



Post Comment