हज 2027: भारत के 1,75,025 ज़ायरीन का कोटा तय,सऊदी अरब के साथ हुआ द्विपक्षीय समझौता

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के जेद्दा में हज और उमराह मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौज़ान अल-रबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान हज 2027 के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।समझौते के तहत हज 2027 के लिए भारत को 1,75,025 ज़ायरीन का कोटा आवंटित किया गया है।किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक में भारतीय हज यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं, सुरक्षा, सुगम यात्रा और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग मज़बूत करने पर चर्चा हुई।उन्होंने कहा कि भारत सरकार का प्रयास है कि हर हज यात्री की यात्रा सुरक्षित, आसान और इबादत के लिहाज़ से सुकून भरी हो।
Share this content:



Post Comment