सऊदी अरब में दिवाली की रौनक़, किरेन रिजिजू ने भारतीय समुदाय और सऊदी मेहमानों के साथ मनाया त्योहार

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के जेद्दा स्थित इंडिया हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में शिरकत की। यह आयोजन भारत के कांसुल जनरल फहद सूरी की ओर से उनके आवास पर आयोजित रात्रिभोज का हिस्सा था।इस मौक़े पर भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों और सऊदी अरब के विशिष्ट मेहमानों ने मिलकर दिवाली मनाई। रिजिजू ने इस आयोजन को घर से दूर अपनेपन का एहसास कराने वाला ख़ास अवसर बताया। समारोह ने भारत और सऊदी अरब के बीच मज़बूत दोस्ती और सांस्कृतिक संबंधों की ख़ूबसूरत झलक पेश की।MEAIndia,MOMAIndia, CGIJeddah,@IndianEmbRiyadh,@hcoi_official@KirenRijiju,@RijijuOffice,#HappyDiwali, #Diwali, #IndiaSaudiRelations, #Haj2027,
Share this content:



Post Comment