मां काली के मंदिर में बाबा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से कहा; ‘दिल्ली को आपकी ज़रूरत है

1000388738-1024x987 मां काली के मंदिर में बाबा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से कहा; ‘दिल्ली को आपकी ज़रूरत है

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दीपावली के मौक़े पर अपने क्षेत्र में मां काली के मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के बाबा के साथ हुई बातचीत का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है।डॉ. इरफान अंसारी के मुताबिक़, बाबा ने उनसे कहा कि अब उन्हें दिल्ली जाना है और दिल्ली को उनकी ज़रूरत है। इस पर मंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वह फिलहाल रांची में ही रहना चाहते हैं, क्योंकि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभी बहुत काम करना बाक़ी है।मंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी बदहाल हो गई थी और अब वह इसे पटरी पर लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि राज्य के ग़रीबों को बेहतर इलाज मिल सके।

1000388736-1024x996 मां काली के मंदिर में बाबा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से कहा; ‘दिल्ली को आपकी ज़रूरत है

दिलचस्प बात यह है कि डॉ. अंसारी ने इस वीडियो के साथ कांग्रेस के कई नेताओं को भी टैग किया है। ऐसे में बाबा की दिल्ली जाने वाली बात को लेकर राजनीतिक चर्चाओं की गुंजाइश बन गई है।हालांकि, दिल्ली जाने की बात महज़ बाबा का आशीर्वाद है, कोई राजनीतिक संकेत या भविष्य की योजना, इस पर मंत्री ने कोई स्पष्ट बात नहीं कही है।#IrfanAnsari,

Share this content:

You May Have Missed