Saniya Mirza

सानिया मिर्ज़ा का बड़ा बयान, बोलीं;”फिलहाल सिंगल हूं…”!

Saniya-Mirza-820x1024 सानिया मिर्ज़ा का बड़ा बयान, बोलीं;"फिलहाल सिंगल हूं..."!

पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने अपनी निजी ज़िंदगी और डेटिंग को लेकर खुलकर बात की है। फराह ख़ान के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी के टॉक शो ‘Double Date’ में पहुंचीं सानिया से जब पूछा गया कि क्या कोई उन्हें कॉफी डेट के लिए पूछता है, तो उन्होंने बताया कि उनके कई पुरुष दोस्त उन्हें घूमने के लिए बुलाते हैं, लेकिन रोमांटिक नज़रिए से नहीं देखते।

वहीं फराह ख़ान ने बताया कि उनके कुछ दोस्त अक्सर सानिया के सिंगल होने को लेकर सवाल करते हैं। इस पर सानिया ने साफ कहा, “मेरी ज़िंदगी में कोई मर्द नहीं है और मुझे नहीं पता कि भविष्य में कोई होगा भी या नहीं।”

शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया का यह बयान उनकी निजी ज़िंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में है।

Share this content:

Previous post

किश्तवाड़ में सेना के साथ गश्त पर गए दो SPO लापता, गोलीबारी की आवाज़ के बाद बढ़ी चिंता

Next post

देहरादून:14 लाख की लूट में गिरफ्तार हुआ ख़ुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताने वाला सिद्धांत बडोनी,40 हज़ार रुपये बरामद

You May Have Missed