Bajrang Dal

देहरादून:14 लाख की लूट में गिरफ्तार हुआ ख़ुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताने वाला सिद्धांत बडोनी,40 हज़ार रुपये बरामद

Bajrang-dal-819x1024 देहरादून:14 लाख की लूट में गिरफ्तार हुआ ख़ुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताने वाला सिद्धांत बडोनी,40 हज़ार रुपये बरामद

उत्तराखंड के देहरादून में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिद्धांत बडोनी का नाम भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक़, सिद्धांत के क़ब्ज़े से लूट की रक़म में से 40 हज़ार रुपये बरामद किए गए हैं।

देहरादून पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास राजेश कुमार सोनी और उनके साथियों से मारपीट कर 14 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया गया था।

इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग से सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत को गिरफ्तार किया गया है। दीपक के पास से भी 42 हज़ार रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक़, अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनके क़ब्ज़े से कुल 3 लाख 2 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

कौन है सिद्धांत बडोनी?

सिद्धांत बडोनी का नाम इससे पहले कोटद्वार के दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक के घर पर हुए हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दौरान भी चर्चा में आया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह प्रदर्शन के दौरान आगे दिखाई दिया था।

इसके अलावा देहरादून में भी कुछ वायरल वीडियो में वह लोगों को सनातन धर्म के अपमान और लव जिहाद के आरोपों को लेकर धमकाते हुए दिखाई देने के दावे किए गए थे।

ख़ुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताने वाले सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी ने अब इस मामले को एक नई चर्चा में ला दिया है। हालांकि, पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में उसकी किसी संगठन से संबद्धता का उल्लेख नहीं किया गया है।

Share this content:

You May Have Missed