Israel Political Showsdown

इज़राइल की राजनीति में सियासी टकराव तेज़, नेतन्याहू और गादी आइज़ेनकोट के बयानों में दिखा विरोधाभास

Israel-Political-Showdown-970x1024 इज़राइल की राजनीति में सियासी टकराव तेज़, नेतन्याहू और गादी आइज़ेनकोट के बयानों में दिखा विरोधाभास

इज़रायल में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइज़ेनकोट के ताज़ा वीडियो बयानों ने सियासी बहस को और तेज़ कर दिया है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने राम (Ra’am) और जॉइंट लिस्ट का समर्थन करने वालों को लेकर कड़ा रुख़ अपनाते हुए कहा कि आतंकवाद समर्थकों के साथ एक ख़तरनाक सरकार नहीं बननी चाहिए।

वहीं, गादी आइज़ेनकोट ने इज़रायल के मौजूदा हालात को ऐतिहासिक मोड़ बताते हुए कहा कि देश अपनी स्थापना के बाद के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में हो सकता है। उन्होंने नागरिकों के भरोसे पर खरा उतरने और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं के बयानों में इज़रायल की राजनीति और उसके भविष्य को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण दिखाई देते हैं।

इसका मुख्य मुद्दा सरकार गठन और अरब पार्टियों के समर्थन को लेकर राजनीतिक मतभेद है। आज इज़रायल में नई संसद के शपथ ग्रहण के साथ सरकार गठन की बहस भी तेज़ हुई है।

Share this content:

Previous post

यूपी की सियासत में नए तीसरे मोर्चे की तैयारी,12 नवंबर को साथ आ सकते हैं चंद्रशेखर आज़ाद और ओवैसी!

Next post

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज:वक़्फ पर दबाव बनाने के लिए इमरान प्रतापगढ़ी से मिले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य!

You May Have Missed