Chandr Shekhar Azad and Owaisi

यूपी की सियासत में नए तीसरे मोर्चे की तैयारी,12 नवंबर को साथ आ सकते हैं चंद्रशेखर आज़ाद और ओवैसी!

Chandr-Shekhar-Azad-and-Owaisi-849x1024 यूपी की सियासत में नए तीसरे मोर्चे की तैयारी,12 नवंबर को साथ आ सकते हैं चंद्रशेखर आज़ाद और ओवैसी!

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज़ हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन की संभावनाएं अब काफी मज़बूत होती दिखाई दे रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत आगे बढ़ चुकी है और 12 नवंबर को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक दोनों पार्टियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस संभावित गठबंधन को दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्गों को एक साझा राजनीतिक मंच पर लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। चर्चा यह भी है कि इस नए राजनीतिक मोर्चे में स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल जैसे नेताओं को भी शामिल करने की कोशिश हो सकती है।

ग़ौरतलब है कि चंद्रशेखर आज़ाद पहले ही ओवैसी के साथ गठबंधन की संभावना पर सकारात्मक संकेत दे चुके हैं। वहीं AIMIM भी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मज़बूत करने के लिए लगातार सक्रिय है।

अगर 12 नवंबर को गठबंधन का ऐलान होता है, तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया सियासी समीकरण उभर सकता है। इसका असर ख़ास तौर पर समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा के ख़िलाफ विपक्षी रणनीति पर पड़ सकता है।

अब सबकी निगाहें 12 नवंबर पर टिकी हैं। क्या यूपी में दलित-मुस्लिम राजनीतिक एकजुटता का नया प्रयोग देखने को मिलेगा?

Share this content:

You May Have Missed