SCO सभ्यतागत मंच में पाकिस्तान की भागीदारी पर भारत को उम्मीद
संस्कृति मंत्री बोले- ‘वे आएंगे, ऐसी आशा है

नई दिल्ली: इस महीने दिल्ली में आयोजित होने वाले SCO (शंघाई सहयोग संगठन) के सभ्यतागत मंच में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उम्मीद जताई है।पाकिस्तान की संभावित भागीदारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि वे आएंगे। उनकी ओर से पुष्टि का इंतज़ार है। बाकी परिस्थितियां बताएंगी।”शेखावत ने भारत और पाकिस्तान की साझा सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की संस्कृति और सभ्यतागत पहचान हमसे अलग नहीं है। दोनों देशों के अलग हुए लगभग 80 साल ही हुए हैं, जबकि उससे पहले उनका सांस्कृतिक और सभ्यतागत विकास भी हमारे जैसा ही रहा है।उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में होने वाले SCO सभ्यतागत मंच में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चर्चा हो रही है।#SCO,
Share this content:



Post Comment