राहुल गांधी बोले- भारतीय लोकतंत्र वैश्विक धरोहर, इसे बचाना पूरी दुनिया की ज़िम्मेदारी

नई दिल्ली, 14 नवंबर
हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र को वैश्विक धरोहर बताते हुए कहा कि इसकी रक्षा दुनियाभर के लोकतांत्रिक आंदोलनों के लिए ज़रूरी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब कुछ गिने-चुने उद्योगपति सरकार के मालिक बन जाते हैं, तो आम जनता की आवाज़ दब जाती है। राहुल गांधी ने चुनावी धांधली और SIR का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि क़रीब 13 प्रतिशत भारतीय वोटरों को मतदाता सूची से हटाने का सवाल गंभीर है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के संबंधों पर भी सवाल उठाए और कहा कि राजनीति और व्यापार के बीच की विभाजन रेखा मिट चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई सत्य, अहिंसा और प्रेम के रास्ते लड़ी जाएगी।
Share this content:



Post Comment