Biggest Museum in the World

भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूज़ियम, नाम होगा ‘युगे युगीन भारत’

Bigest-Musium-819x1024 भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूज़ियम, नाम होगा ‘युगे युगीन भारत’

नई दिल्ली: भारत अपनी समृद्ध सभ्यतागत विरासत और हज़ारों साल पुराने इतिहास को दुनिया के सामने पेश करने की दिशा में एक बड़ी पहल कर रहा है। राजधानी दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूज़ियम ‘युगे युगीन भारत म्यूज़ियम’ विकसित करने की योजना है।

यह महत्वाकांक्षी म्यूज़ियम नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा। इसमें भारत के प्राचीन इतिहास, कला, संस्कृति, ज्ञान परंपराओं, विरासत और सभ्यतागत यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस परियोजना का उद्देश्य भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों को देश की गौरवशाली विरासत से परिचित कराना है। यह म्यूज़ियम भारत को वैश्विक सांस्कृतिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी अहम क़दम माना जा रहा है।

Share this content:

Previous post

राहुल गांधी बोले- भारतीय लोकतंत्र वैश्विक धरोहर, इसे बचाना पूरी दुनिया की ज़िम्मेदारी

Next post

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2020-21:203 अभ्यर्थियों का चयन, हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूरक अंतिम परिणाम जारी

You May Have Missed