यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक,खरगे और राहुल गांधी ने की चर्चा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर चर्चा शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
बैठक में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा हुई।
Share this content:



Post Comment