बहु के चुनाव प्रचार में राजेंदर राठौड़ ने पढ़ा कलमा

राजस्थान के वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। चूरू जिले के पीथीसर गांव में अपनी बहू और जिला परिषद वार्ड-23 से भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से इस्लाम का पहला कलमा पढ़ा।
उन्होंने कहा, “ख़ुदा एक है, भगवान एक है।” इसके बाद ‘ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह’ पढ़ा और महात्मा गांधी की प्रार्थना ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ की पंक्तियां भी सुनाईं।
इस घटनाक्रम पर कांग्रेस ने भाजपा की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनके बयान को कलमा बताए जाने पर आपत्ति जताई है। राजेंद्र राठौड़ सात बार विधायक रह चुके हैं और राजस्थान की राजनीति में वरिष्ठ चेहरा माने जाते हैं।
Share this content:



Post Comment