National
Organizations
Social Media
Uncategorized
#AICC, #AssemblyElections, #Congress, #IndianPolitics, #ThePillarIndia, Ajay Maken, dIndian National Congress - Punjab, Goa Congress, Indian National Congress, Indian National Congress - Manipur, Indian National Congress - Uttar Pradesh, Indian National Congress Uttarakhan
Basit Nadwi
4 दिन ago
0 Comments
कांग्रेस ने 5 राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन,अजय माकन को उत्तर प्रदेश की ज़िम्मेदारी

नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर अहम कदम उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंज़ूरी से जारी इस सूची में प्रत्येक राज्य के लिए एक चेयरपर्सन और दो सदस्य नियुक्त किए गए हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता अजय माकन करेंगे। उनके साथ असलम शेख और बी.वी. श्रीनिवास को सदस्य बनाया गया है।
वहीं, पंजाब के लिए डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को चेयरपर्सन बनाया गया है। सचिन सावंत और निवेदिथ अल्वा कमेटी के सदस्य होंगे।
उत्तराखंड की ज़िम्मेदारी दीप दासमुंशी को सौंपी गई है। उनके साथ अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया को शामिल किया गया है।
गोवा में के.जे. जॉर्ज स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरपर्सन होंगे, जबकि सतेज डी. पाटिल और शफी परंबिल सदस्य बनाए गए हैं।
इसके अलावा मणिपुर के लिए बी.एम. संदीप को चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। हिबी ईडन और राजेश ठाकुर कमेटी के सदस्य होंगे।
प्रेस रिलीज़ में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित राज्यों के AICC महासचिव/प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल (CLP) नेता और संबंधित AICC सचिव इन कमेटियों के पदेन सदस्य होंगे।
Share this content:



Post Comment