राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ ज़िम्मेदारी भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि मीडिया को तेज़ी से बदलती तकनीक के साथ ख़ुद को ढालना होगा।
वहीं, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने नैतिकता, सटीकता और ज़िम्मेदार पत्रकारिता पर ज़ोर दिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने कहा कि AI पत्रकारिता में मददगार हो सकता है, लेकिन संपादकीय फैसले और जवाबदेही इंसानों के पास ही रहनी चाहिए।
Share this content:



Post Comment