Belonging:Sonya Gandhi

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का लोकार्पण, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

The-Journey-of-Belongings-1024x589 सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का लोकार्पण, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का सोमवार, 16 नवंबर को दिल्ली के ITC मौर्या होटल में औपचारिक लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत देश की राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मौजूद रहे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।

544 पन्नों की इस किताब में सोनिया गांधी ने इटली में अपने बचपन, राजीव गांधी से मुलाक़ात और शादी, इंदिरा गांधी के साथ रिश्तों तथा राजीव गांधी की हत्या के बाद के मुश्किल दौर को याद किया है।

सोनिया ने बताया कि राजीव गांधी के निधन के बाद वह पूरी तरह टूट गई थीं। उस वक्त राहुल और प्रियंका ने उन्हें संभाला और दोनों उनके लिए माता-पिता की तरह बन गए थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआती दिनों में उन्हें इंदिरा गांधी से डर लगता था।

किताब में गांधी परिवार के निजी जीवन के साथ-साथ भारतीय राजनीति के कई अहम घटनाक्रमों और सोनिया गांधी के राजनीतिक सफर से जुड़े अनुभव भी साझा किए गए हैं।

Share this content:

You May Have Missed