AI आधारित गवर्नेंस की दिशा में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की पहल

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने 16 नवंबर 2026 को Wadhwani Government AI Academy के सहयोग से ‘AI for Digital Transformation’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्णा ने की। इसमें मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की नई तकनीकों और सरकारी कामकाज में उनके इस्तेमाल की संभावनाओं पर चर्चा हुई। विशेष रूप से Generative AI, Machine Learning और Agentic AI के जरिए प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने, बेहतर निर्णय लेने और नागरिकों को अधिक प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
इस पहल का उद्देश्य मंत्रालय के अधिकारियों को उभरती AI तकनीकों के ज्ञान और कौशल से लैस करना है, ताकि सरकारी प्रक्रियाओं को अधिक स्मार्ट, पारदर्शी, कुशल और नागरिक-केंद्रित बनाया जा सके।
Share this content:



Post Comment