आज़म ख़ान और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका ख़ारिज

1000395051 आज़म ख़ान और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका ख़ारिज

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान और उनके परिवार को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की उस याचिका को ख़ारिज कर दिया है, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी।दरअसल, मई 2024 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज़म ख़ान, उनकी पत्नी Tazeen Fatima और बेटे अब्दुल्ला आज़म ख़ान की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी। इससे पहले निचली अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए सात साल की सज़ा सुनाई थी।अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की चुनौती ख़ारिज कर दी है। इस फैसले से आज़म ख़ान, ताज़ीन फातिमा और अब्दुल्लाह आज़म ख़ान को बड़ी क़ानूनी राहत मिली है।

Share this content:

You May Have Missed