दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, GRAP-2 रहेगा लागू; लोगों को मिली राहत

1000395240-853x1024 दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, GRAP-2 रहेगा लागू; लोगों को मिली राहत

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद CAQM ने GRAP-3 की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी हैं। दिल्ली का औसत AQI घटकर 204 पर पहुंच गया है। हालांकि GRAP-1 और GRAP-2 के नियम जारी रहेंगे।क्या-क्या राहत मिलेगी?1: ग़ैर-ज़रूरी निर्माण और तोड़फोड़ के काम दोबारा शुरू हो सकेंगे, निर्धारित प्रदूषण नियंत्रण नियमों के तहत।2: BS-III पेट्रोल और BS-IV डीज़ल की चारपहिया गाड़ियों पर GRAP-3 के तहत लगी रोक हटेगी।3: निर्माण कार्यों और वाहनों पर GRAP-3 की अतिरिक्त पाबंदियां ख़त्म होंगी।क्या अभी भी नहीं कर सकते?A: खुले में कूड़ा, लकड़ी और अन्य कचरा जलाना प्रतिबंधित रहेगा।B: प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण कार्यों पर कार्रवाई हो सकती है।C: डीज़ल जनरेटर, धूल नियंत्रण और औद्योगिक उत्सर्जन से जुड़े GRAP-1 और GRAP-2 के नियमों का पालन ज़रूरी होगा।यानी दिल्ली-NCR के लोगों को निर्माण कार्यों और वाहनों के मामले में राहत मिली है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण के नियम अभी जारी रहेंगे।

Share this content:

You May Have Missed