फलस्तीन के समर्थन में भारत का वोट सराहनीय: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीनियों के प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकारों के समर्थन में भारत के वोट का स्वागत किया है।17 नवंबर को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भारत का यह क़दम एक स्वतंत्र फलस्तीनी राज्य के समर्थन में उसकी ऐतिहासिक नीति और अन्याय के ख़िलाफ उसके रुख़ को दर्शाता है।हुसैनी ने साथ ही फलस्तीन के समर्थन में आवाज़ उठाने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ विभिन्न राज्यों में हो रही पुलिस कार्रवाई पर चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि ऐसी कार्रवाई तुरंत रोकी जाए और फलस्तीन के समर्थन में शांतिपूर्ण आवाज़ उठाने के अधिकार का सम्मान किया जाए।
Share this content:



Post Comment