सरकार के निर्देश पर Instagram के एल्गोरिदम में बदलाव, अब कम दिखेगा राजनीतिक कंटेंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर अब यूज़र्स को राजनीतिक कंटेंट पहले के मुक़ाबले कम दिखाई दे सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक़, Meta ने सरकार के निर्देश पर Instagram के एल्गोरिदम और कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है।इस बदलाव के तहत यूज़र्स की फीड और रिकमेंडेशन में राजनीतिक कंटेंट की पहुंच कम की जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील, आपत्तिजनक और ऐसे कंटेंट को भी सीमित किया जाएगा, जिसे यूज़र्स के लिए अनुचित या संवेदनशील माना जा सकता है।रिपोर्ट के अनुसार, Meta ने अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव करते हुए ऐसे पोस्ट कम दिखाने का फैसला किया है। इससे Instagram पर राजनीतिक मुद्दों से जुड़ी पोस्ट और वीडियो की विज़िबिलिटी प्रभावित हो सकती है।हालांकि, इस बदलाव के वास्तविक प्रभाव और इसके लागू होने की विस्तृत जानकारी सामने आना बाक़ी है।
Share this content:



Post Comment