BSF Jawan Irshad Ahmad

देश की सेवा करते हुए शहीद हुए BSF जवान इरशाद अहमद, पीछे छूट गया डेढ़ साल का मासूम बेटा; गांव में पसरा मातम

BSF-Jawan-808x1024 देश की सेवा करते हुए शहीद हुए BSF जवान इरशाद अहमद, पीछे छूट गया डेढ़ साल का मासूम बेटा; गांव में पसरा मातम

देश की सरहदों की हिफाज़त करते हुए अपनी जान गंवाने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान इरशाद अहमद की शहादत ने उनके परिवार और पूरे गांव को ग़मगीन कर दिया है। उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के सिंहपुर गांव के रहने वाले इरशाद अहमद के पार्थिव शरीर के रविवार को गांव पहुंचने पर हर आंख नम हो गई। अपने बहादुर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान BSF के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

इरशाद अहमद की शहादत का दर्द इसलिए भी बेहद गहरा है, क्योंकि वह अपने पीछे महज़ डेढ़ साल का एक मासूम बेटा छोड़ गए हैं। जिस उम्र में बच्चे को अपने पिता की उंगली पकड़कर चलना सीखना चाहिए, उस उम्र में उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। शायद वह मासूम अभी यह भी नहीं समझ सकता कि उसके पिता अब कभी लौटकर नहीं आएंगे।

परिवार के लिए यह ऐसा दुख है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। जिस घर में छठ के त्योहार की ख़ुशियां होनी चाहिए थीं, वहां मातम पसरा है। गांव में भी शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित अपने वीर जवान को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

इरशाद अहमद देश की सुरक्षा में तैनात थे और कर्तव्य निभाते हुए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी शहादत को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। देश की सरहदों की हिफाज़त करने वाले ऐसे जवानों के बलिदान के पीछे एक परिवार की अनगिनत क़ुर्बानियां और इंतज़ार की कहानियां भी होती हैं।

एक जवान ने देश के लिए अपना फर्ज़ निभाया, लेकिन पीछे छूट गया एक ऐसा मासूम, जिसे अब जिंदगी भर अपने पिता की कमी महसूस होगी।

Share this content:

You May Have Missed