दिल्ली का “शीश महल” बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, जनता के लिए भी खुलेगा

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने ऐलान किया है कि दिल्ली स्थित “शीश महल” को स्टेट गेस्ट हाउस बनाया जाएगा और इसे आम जनता के लिए भी खोला जाएगा।
परवेश वर्मा ने कहा कि दिल्लीवासियों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अगले सप्ताह से “शीश महल” घूमने के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले मीडिया को “शीश महल” का दौरा कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने “शीश महल” को भ्रष्टाचार का उदाहरण भी बताया।
Share this content:



Post Comment