जावेद अख़्तर बोले;हिंदुस्तान के हर आदमी के ख़ून में मौजूद हैं राम,मज़हब कोई भी हो

गीतकार और लेखक जावेद अख़्तर ने राम को लेकर एक ऐसा विचार साझा किया है, जिसकी चर्चा हो रही है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के हर इंसान के ख़ून में राम मौजूद हैं, चाहे उसका मज़हब कोई भी हो।
जावेद अख़्तर ने कहा, “हिंदुस्तान के हर आदमी के ख़ून में, उसका कोई भी मज़हब हो, उसके ख़ून में राम मौजूद हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि राम केवल एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वे उससे कहीं अधिक व्यापक हैं। उन्हें कभी-कभी एक रूप में व्यक्त किया जाता है, लेकिन वे उससे बहुत बड़े हैं। राम एक जीवन जीने का तरीक़ा हैं।
जब उनसे रामायण देखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी नहीं देखी है, लेकिन ज़रूर देखेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रामायण देखकर उसकी तारीफ़ कर रही थी।
Share this content:



Post Comment