न्यूयॉर्क में दिवाली समारोह के दौरान मेयर जोहरान मामदानी ने हिंदू धर्मग्रंथों की शिक्षाओं का किया ज़िक्र

न्यूयॉर्क में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान मेयर जोहरान मामदानी ने अपनी पारिवारिक विरासत और हिंदू धर्मग्रंथों से मिली सीख के बारे में बात की।
उन्होंने कहा, “एक पंजाबी हिंदू मां और मुस्लिम पिता के बेटे के रूप में मेरी विरासत कभी भी एक भाषा, एक धर्म या एक पहचान तक सीमित नहीं रही है। बचपन से ही मेरी मां के परिवार ने मुझे हिंदू धर्म की सुंदरता और उसकी गहरी शिक्षाओं से परिचित कराया।”
मामदानी ने आगे कहा कि हिंदू धर्म के प्राचीन ग्रंथ बताते हैं कि सत्य तक पहुंचने के कई रास्ते हैं। रामायण हमें रिश्तों और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की सीख देती है, जबकि महाभारत परिवार, मानवीय कमजोरियों और धर्म (कर्तव्य) को व्यक्तिगत निष्ठा से ऊपर रखने का संदेश देती है।
Share this content:



Post Comment