Zohran Mumdani

न्यूयॉर्क में दिवाली समारोह के दौरान मेयर जोहरान मामदानी ने हिंदू धर्मग्रंथों की शिक्षाओं का किया ज़िक्र

Zohran-Mumdani न्यूयॉर्क में दिवाली समारोह के दौरान मेयर जोहरान मामदानी ने हिंदू धर्मग्रंथों की शिक्षाओं का किया ज़िक्र

न्यूयॉर्क में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान मेयर जोहरान मामदानी ने अपनी पारिवारिक विरासत और हिंदू धर्मग्रंथों से मिली सीख के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, “एक पंजाबी हिंदू मां और मुस्लिम पिता के बेटे के रूप में मेरी विरासत कभी भी एक भाषा, एक धर्म या एक पहचान तक सीमित नहीं रही है। बचपन से ही मेरी मां के परिवार ने मुझे हिंदू धर्म की सुंदरता और उसकी गहरी शिक्षाओं से परिचित कराया।”

मामदानी ने आगे कहा कि हिंदू धर्म के प्राचीन ग्रंथ बताते हैं कि सत्य तक पहुंचने के कई रास्ते हैं। रामायण हमें रिश्तों और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की सीख देती है, जबकि महाभारत परिवार, मानवीय कमजोरियों और धर्म (कर्तव्य) को व्यक्तिगत निष्ठा से ऊपर रखने का संदेश देती है।

Share this content:

Previous post

जावेद अख़्तर बोले;हिंदुस्तान के हर आदमी के ख़ून में मौजूद हैं राम,मज़हब कोई भी हो

Next post

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आख़िरी सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया

You May Have Missed