Azam Khan Sb

गाज़ियाबाद: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान जेल से रिहा

Azam-Khan-sb-1 गाज़ियाबाद: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान जेल से रिहा

इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान को गाज़ियाबाद ज़िला जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी।

कुछ देर पहले ही CJM कोर्ट का रिलीज़ ऑर्डर डासना जेल पहुंच गया है। जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है।

ग़ौरतलब है कि गाज़ियाबाद CJM कोर्ट ने आज़म ख़ान को ज़मानत दे दी है। कोर्ट ने 50-50 हज़ार रुपये के दो ज़मानती और 50 हज़ार रुपये का पर्सनल बॉन्ड मांगा था। शहनवाज़ और जुनैद ज़मानती बने। इसके अलावा 50-50 हज़ार रुपये की दो FD जमा की गईं और एफिडेविट भी दाख़िल किया गया। वकीलों की ओर से सभी क़ानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

ज्ञात हो की आज़म ख़ान की डासना जेल आमद से लेकर उनकी ज़मानत की ज़रूरी कार्रवाई पूरी कराने तक धौलाना के पूर्व विधायक असलम चौधरी पेश पेश रहे और असलम चौधरी के बेटों द्वारा ही आज़म ख़ान की ज़मानत दी गई

जेल से बाहर आते ही आज़म ख़ान सब ने किया इशारा किया

Azam-Khan-sb-2-819x1024 गाज़ियाबाद: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान जेल से रिहा

रामपुर, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान आज शाम अंतरिम ज़मानत पर गाज़ियाबाद की डासना ज़िला जेल से रिहा होने के बाद समर्थकों के साथ रामपुर स्थित अपने आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “वही ख़ालिक़, वही मालिक।”

उनकी रिहाई के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

Share this content:

You May Have Missed