FACT CHECK: यूपी के Beef Export को लेकर वायरल पोस्ट भ्रामक,आंकड़ों में बड़ा अंतर!

उत्तर प्रदेश को देश का नंबर-1 Beef Exporter बताने वाली एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि राज्य ने 2024-25 में ₹3,944 करोड़ का निर्यात किया और देश के कुल निर्यात में उसकी हिस्सेदारी 27% रही। लेकिन सरकारी आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की 2024-25 की निर्यात रिपोर्ट के मुताबिक़, राज्य ने ₹18,879.85 करोड़ मूल्य के Buffalo Meat (भैंस के मांस) का निर्यात किया। वहीं, APEDA के अनुसार भारत का कुल Buffalo Meat Export ₹34,392.36 करोड़ रहा। इस हिसाब से यूपी की हिस्सेदारी लगभग 54.9% थी।
यहां Beef और Buffalo Meat का अंतर समझना भी ज़रूरी है। भारत की आधिकारिक निर्यात नीति में Beef का मतलब गाय, बैल और बछड़े के मांस से है, जिसका निर्यात प्रतिबंधित है। जबकि भैंस के मांस को अलग श्रेणी यानी Buffalo Meat में रखा गया है और निर्धारित शर्तों के तहत इसके निर्यात की अनुमति है। इसलिए इन निर्यात आंकड़ों को गाय या बैल के मांस का निर्यात बताना ग़लत होगा।
लेटेस्ट अपडेट: APEDA के 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 14.19 लाख टन Buffalo Meat का निर्यात किया, जिसका मूल्य 5.10 अरब डॉलर रहा।
हालांकि, 2025-26 के राज्यवार आंकड़ों से उत्तर प्रदेश की मौजूदा रैंकिंग की पुष्टि अभी नहीं होती।
निष्कर्ष: वायरल पोस्ट में दिए गए ₹3,944 करोड़ और 27% के आंकड़े गलत हैं। सही आंकड़ों के मुताबिक यूपी ने 2024-25 में ₹18,879.85 करोड़ के भैंस के मांस का निर्यात किया था।
Sources: APEDA, DGCIS, DGFT, उत्तर प्रदेश सरकार की निर्यात रिपोर्ट और संसद में पेश वाणिज्य मंत्रालय का जवाब।
Share this content:



Post Comment