मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने जताई निराशा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट प्रशासक मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल नहीं किए जाने पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में सिराज ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता, प्रतिबद्धता और संघर्षशील भावना साबित की है।अज़हरुद्दीन ने कहा कि सिराज ने कई मौक़ों पर आगे बढ़कर देश के लिए प्रदर्शन किया है और उन्हें टीम में मौक़ा मिलना चाहिए था।हालांकि, मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने कांबोज को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सिराज को इस फैसले के बारे में उचित स्पष्टता और सम्मान के साथ जानकारी दी जाएगी।
Share this content:



Post Comment